राजनांदगांव: बाजार से सब्जी खरीदने गया युवक, स्प्लेंडर बाइक लेकर फरार हुआ अज्ञात चोर, पुलिस में शिकायत दर्ज
राजनांदगांव/चिचोला।बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर का काम करने वाले युवक ने बताया कि वह दिनांक 15 जुलाई 2025 को दोपहर करीब 2 बजे अपनी पुरानी हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर बाइक (क्रमांक CG 08 Z 0640) से चिचोला-नारायणगढ़ साप्ताहिक बाजार गया था।
बाजार के पास झूरानदी के पास उसने बाइक खड़ी की थी और सब्जी लेने चला गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। युवक ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाइक की अनुमानित कीमत करीब ₹25,000 बताई गई है। थाना छुरिया में अज्ञात चोर के खिलाफ भा.न्या.सं. की धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।