भाजपा सेवा पखवाड़ा
राजनांदगांव । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2022, तक विभिन्न सेवा कार्य कर रही है, इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के तत्वाधान में ग्राम पेण्ड्री स्थित मोहद्दिसे आज़म मिशन स्कूल मे प्राइमरी के बच्चों को शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया एवं दूसरे चरण के कार्यक्रम मे पौधा रोपण भी किया गया।

उक्त कार्यक्रम मे भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष भाई तरुण लहरवानी जी, महामंत्री भाई हकीम खान जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष भाई मो. इरफ़ान शेख जी, भाजपा दक्षिण मण्डल उपाध्यक्ष भाई अफ़ज़ल खान जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री भाई ज़हीर अब्बास जी, उपाध्यक्ष अख्तर अली जी, मंत्री मो. रफीक खान जी, अल्पसंख्यक दक्षिण मण्डल अध्यक्ष भाई नदीम बडगुजर, उत्तरमण्डल अध्यक्ष भाई असलम खान अफसर भाई, नासिर खान, भुरू बडगुजर, अयाज सोलंकी, भाई अनिल जैन, जीतू भाई, अविनाश बम्बोड़े विशेष रूप से उपस्थित रहे।