राजनांदगांव। शहर भारतीय जनता पार्टी के दोनों मंडलों उत्तर व दक्षिण ने अपने प्रत्याशी डॉ. रमन सिंह को बहमत से विजयी बनाने के लिये चुनाव प्रचार का महाअभियान प्रारंभ कर दिया है, इसके तहत दोनों मंडलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने- अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस अभियान में पार्टी के युवा एवं महिला मोर्चा तथा अन्य मोर्चा-प्रकोष्ठ के लोग भी शामिल हैं।