राजनांदगांव । जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा के अध्यक्ष किरण साहू के जन्मदिन पर केक काटकर व उनका मुंह मीठा करा कर मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम जनपद पंचायत के अध्यक्ष व महिला मोर्चा के पड़ादाह प्रभारी श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने किया।
जनपद पंचायत के अध्यक्ष व महिला मोर्चा के पड़ादाह प्रभारी श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी ने महिला मोर्चा के अध्यक्ष किरण साहू को जन्मदिन की बधाई देते हुए केक काटकर उनका मुंह मीठा किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला भाजपा कार्यालय में जन्मदिन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष भरत वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता नीतू शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष राजेंद्र गोलछा, कमल सोनी सोशल मीडिया प्रभारी, जनपद सदस्य पुष्पा गायकवाड, भाजपा के युवा नेता सूर्यकांत भंडारी सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।