0 आदिवासी समाज, महिला समूह, गौठान समूह, पंचायत प्रतिनिधियों का किया सम्मान
0 राज्य सरकार की योजनाओं का पैंपलेट पहुंचा कर घर घर लगाए तिरंगा
राजनांदगांव।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं सीएम भूपेश बघेल के निर्देश अनुरुप 75 किमी. की पैदल यात्रा तय करने की शुरुआत हो गई। यात्रा के विधानसभा प्रभारी व शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की अगुवाई में सिंघोला से इसकी शुरुआत हुई।
मंगलवार सुबह 9 बजे सिंघोला मंदिर में मां भानेश्वरी की पूजा अर्चना के साथ गौरव यात्रा की शुरुआत की गई। भारी बारिश के बीच भी गौरव यात्रा में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। पहले दिन गौरव यात्रा सिंघोला से शुरू होकर सुरगी में समाप्त हुई। इस दौरान विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने आदिवासी समाज के सदस्यों का सम्मान किया और मंदिर परिसर में श्रमदान भी किया। आजादी की गौरव यात्रा के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांव-गली में भ्रमण के दौरान लोगों को आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों से जुड़ी वीरगाथा भी सुनाई।

भारतमाता के प्रति राष्ट्रभावना पैदा करने का उद्देश्य लिए इस यात्रा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के संबंध में भी कांग्रेसियों ने जानकारी लोगों तक पहुंचाई। वहीं हाथ में तिरंगा लेकर निकली कांग्रेसियों की यात्रा में हुजूम उमड़ पड़ा। कांग्रेसियों ने गांव-गली में घूमकर देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर महान सेनानियों के जीवनकाल और उनकी उल्लेखनीय भूमिकाओं के संबंध में जानकारी दी। कांग्रेस की यह यात्रा विधानसभावार 14 अगस्त तक चलेगी।
यात्रा में जिला संगठन प्रभारी अरूण सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री शाहिद भाई ,महापौर हेमा देशमुख, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम कोठारी, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, खादी ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान,शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, आफताब आलम, सुदेश देशमुख, रूपेश दुबे, पंकज बांधव, हनी ग्रेवाल राजा त्रिपाठी नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, महेंद्रशर्मा, राजूखान घनश्याम देवांगन, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन, अंगेश्वर देशमुख,जनपद उपाध्यक्ष रोहित चंद्राकर, योगेंद्र वैष्णव अशोक फडनवीस, अमित चंद्रवंशी, मनीष गौतम, संतोष पिल्ले, निखिल द्विवेदी, विनय झा, भागचंद साहू, मनीष साहू, मधुकर बाजारी,बबलू सोनी, मेहुल मारू बबलू सेन डामन वैष्णव, तुकज साहू, मूलचंदजैन, योगेंद्र प्रताप,समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।
बारिश के बाद भी नहीं रुके कदम
मंगलवार को यात्रा के शुरुआत के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के कदम नहीं रुके। मूलसाधार बारिश के बीच शहर संगठन के प्रमुख नेता व कार्यकर्ता पदयात्रा में पूरे उत्साह के साथ मौजूद रहें। भारी बारिश की वजह से कुछ स्थानों पर यात्रा कुछ देर के लिए जरुरी रुकी। लेकिन निर्धारित रुट के मुताबिक यात्रा पहले दिन पूरी हुई।
पदयात्रा के दौरान इनका हुआ सम्मान
सिंघोला में दिलीप ठाकुर, पतिराम साहू, रमन साहू, लताबाई, सरोज, ताराबाई साहू, भोथीपार में केशव हिरवानी, गोपाल निषाद, गुलाब पटेल, माधो साहू, साधुराम, दिव्या हिरवानी, पलटन राम निषाद, मुजुन पटेल, राजाराम फैक्ट्री से अब्दुल नईम शेख, स्वामीनाथ यादव, मलपुरी से तलखोर मंडावी, नंदू मंडावी, खुमेश्वरी, भारती साहू, सुलोचना का सम्मान हुआ।
यात्रा में प्रमुख रूप से महापौर हेमा देशमुख, छग युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष पदम कोठारी, खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हफीज खान, प्रदेश गौ सेवा उपाध्यक्ष मन्ना यादव, आफताब आलम, अंगेश्वर देशमुख, रोहित चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शाहिद भाई, ग्रामीण महामंत्री एवं प्रवक्ता रूपेश दुबे, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, यहया खान, महेन्द्र शर्मा, नरेश शर्मा, फिरोज अंसारी, अमित चंद्रवंशी, हनी ग्रेवाल, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, योगेन्द्र प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रौशनी सिन्हा, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम देवांगन, सुरेन्द्र देवांगन, सुनिता सिन्हा, मनीष गौतम, अशोक फडनवीस, पार्षद संतोष पिल्ले, पार्षद दल विनय झा, पार्षद मधुकर वंजारी, भागचंद साहू, विनय झा, संतोष पिल्ले, पूर्णिमा नागदेवे, मनीष साहू, महेश साहू, एल्डरमैन झम्मन देवांगन, मामराज अग्रवाल, प्रतिमा बंजारे, पार्षद प्रतिनिधि इशांक खान, अवधेश प्रजापति, बबलू सोनी, लीला साहू, मेहुल मारू, युवक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली, विरेन्द्र चौहान, गुरभेज माखिजा, गंगाबाई साहू, खैरूनिशा, अरशद खान, सुकृत दास, विजय अग्नहोत्री, कुंदन चंद्राकर, योगेंद्र वैष्णव, बबलू सेन, रवि साहू, मनीष अग्रवाल, अर्जुन भाई, राजकुमारी साहू, सुनीता सिन्हा, खिलेश्वर पाल, तुकज साहू रोशन साहू, चौन साहू, डील्लू साहू, केशव साहू देबू यादव, शंकर देशलहरे, मूलचंद जैन जयसवाल अजय मारकंडे राजेंद्र साहू, चिंतामणि साहू, नोखेलाल साहू, चुम्मन निषाद, लोकेश गंगवीर, चौत राम साहू, जीतू महिलांग, रोशन साहू भोज साहू, तारा बाई साहू सरोज साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व ग्रामीण शामिल हुए।