राजनांदगांव। श्री संघ के सेवाभावी वरिष्ठ श्रावक एवं पारख दाल मिल के संचालक मदन पारख का दिनांक 13 जून 2025 को दोपहर लगभग 4:15 बजे आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है।
मदन पारख न सिर्फ व्यापारिक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम थे, बल्कि समाज सेवा में भी उनका विशेष योगदान रहा। वे श्री संघ से लंबे समय से जुड़े हुए थे और समाज में उनकी विनम्र छवि के लिए उन्हें जाना जाता था।
अंतिम यात्रा दिनांक 14 जून 2025 को सुबह 11.30 बजे उनके निवास रामाधीन मार्ग से निकलेगी, जो मुक्तिधाम तक जाएगी।