राजनांदगांव केंद्र सरकार की गलत नीतियों से बढ़ती महंगाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए महामंत्री, युवा नेता परस साहू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर कहा कि आज देश में महंगाई की मार है। नौजवान बेरोजगार है, देश की सीमा पर हो रहा प्रहार है। आम जनता का जीएसटी से जीना दुश्वार है। आत्महत्या करने को किसान लाचार है, निकम्मी केंद्र की सरकार है। भारत की आर्थिक स्थिति खराब है ।रुपए का अवमूल्यन हो रहा है। भारत में महंगाई और बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियां जिम्मेदार है। मोदी सरकार ने भारत की जनता को महंगाई और बेरोजगारी से मुक्त भविष्य का सपना दिखाया था। आज भाजपा ने लोगों को रिकॉर्ड तोड़ मूल्यवृद्धि और 45 वर्षों मे सबसे अधिक बेरोजगारी की भयावह स्थिति में डाल दिया है। कांग्रेस इस कठिन समय में जनता के साथ खड़ी है। संसद से सड़क तक कांग्रेस मोदी सरकार की अक्षमता और उन दिशाहीन नीतियों के विरुद्ध आवाज उठाई है। जिसके कारण महंगाई और बेरोजगारी में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। जून 2021 से अब तक कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर मोदी सरकार का ध्यान आकर्षित करवाया। बावजूद इस ज्वलंत व गंभीर विषय पर कोई चिंतन मनन नहीं किया जाना इनकी उदासीनता को दर्शाता है। आगामी 4 सितंबर को राजधानी दिल्ली में महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली आयोजित है ।केंद्र की मोदी सरकार भावात्मक मुद्दों को हटाकर मतदाता को गुमराह कर अपनी कमजोरी और नाकामियों को छुपा रही है। भाजपा सरकार की महंगाई से देश का हर वर्ग, हर घर पीड़ित नजर आ रहा है। 100 दिनों में महंगाई कम करने का वादा कर देश भर की जनता का वोट बटोरने वाली मोदी सरकार अब महंगाई पर चर्चा करने से भाग रही है। यूपीए सरकार के दौरान पेट्रोल डीजल और आंशिक मूल्य वृद्धि पर भाजपाई महंगाई का दुखड़ा रोते थे मगर आज अन्य वस्तुओं सहित कृषि यंत्रों रसायनिक खादों उर्वरकों पर भी 28% जीएसटी वसूली जा रही है। देश में ऐसी कोई वस्तु नहीं है जिस पर मोदी टैक्स ना लगा हो। मोदी की विदाई के साथ ही देश की जनता को महंगाई से मुक्ति मिलेगी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनना ही देशवासियों के लिए आपदा से कम नहीं है भाजपा की केंद्र सरकार 2 लोगों के लिए काम कर रही है बाकी देश के 135 करोड़ जनता मोदी प्रायोजित महंगाई से पीड़ित और प्रसारित है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन तेज गति से चल रहा है। जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार महंगाई रोकने में नाकाम रही है। जनता का महंगाई के कारण बुरा हाल है और मोदी सरकार पूंजीपतियों की मदद करने में व्यस्त है।