राजनांदगांव. प्राचीन कालीन और सियासत काल से लेकर अपनी परंपरा के अनुसार मुस्लिम तेली पंचायत द्वारा इस वर्ष भी करबला के शहीदों की याद में मोहर्रम के अवसर पर आकर्षक ताजिया निकाला जाएगा। मुस्लिम तेली पंचायत के शोहदा, करबला मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष सिकंदर गौरी बताया कि मुस्लिम तेली समाज के आवश्यक बैठक में समाज के बुजुर्ग एवं नौजवान साथियों को लेकर समिति का गठन भी किया गया। जिसमें इस वर्ष होने वाले मोहर्रम पर्व की भव्यता को लेकर विचार-विमर्श कर अंतिम रूप दिया गया। इस वर्ष भी आकर्षक ताजिया बनाया गया है, जिसकी सुंदरता को सजाया एवं संवारा है।
इस वर्ष भी जुलूस की भव्यता को लेकर मुस्लिम तेली समाज द्वारा व्यापक तैयारी की गई है। इस वर्ष मोहर्रम 29 जुलाई को दोपहर 3 बजे ताजिया ठेठवार पारा से गौशाला पारा, सिनेमा लाईन, भारत माता चौक, गंज लाईन स्थित मामा-भांजा मजार के पास से पुन: वापस भारत माता चौक होते हुए सदर बाजार, दुर्गा चौक होते हुए दिग्विजय कॉलेज के पास स्थित मजार में अंतिम कार्यक्रम वहीं पर होगा। इस वर्ष मोहर्रम का जुलूस जो रात्रि में निकाला जाता था। इस वर्ष नहीं निकाला जाएगा। इस वर्ष दिग्विजय कॉलेज मैदान में ही शहर का मशहुर हैदरी अखाड़ा साथ ही महाराष्ट्र कामठी के मशहूर फनकार, गायक एवं फनकार पप्पू की मटका पार्टी भी अपनी आकर्षक प्रस्तुत देगी।