राजनांदगांव। भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राजनांदगांव प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के पदाधिकारी ने जोरदार स्वागत किया। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के पदाधिकारी मानव मंदिर चौक पर पहुंचकर समाज के समस्त वरिष्ठों के साथ योगी आदित्यनाथ को रुद्राक्ष माला एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रचार का अंतिम दौड़ आज थम गया है पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की गढ़ में आज भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने रोड शो कर आम सभा दी है। योगी आदित्यनाथ के रोड शो का शहर में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के पदाधिकारी ने शहर के मन मंदिर चौक के पास योगी आदित्यनाथ की रैली का जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान समाज के पदाधिकारी ने उन्हें रुद्राक्ष की माला और महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की है। समाज के समस्त पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर उनका जोरदार स्वागत किया है, यहां पर यह बताना लाजिमी है कि योगी आदित्यनाथ राजपूत समाज से आते हैं, उनका पूरा नाम अजय सिंह बिष्ट है। स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा के संरक्षक अजय सिंह परिहार, श्री राष्ट्रीय करणी सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह, जय नारायण सिंह, डॉक्टर नरेंद्र बहादुर सिंह, गोल्डी भदोरिया, कपिल सिंह चौहान, प्रिंस सिंह, अजय सिंह कुशवाहा, सूर्यबाला सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।