0 उत्तर ब्लाॅक के वार्ड 36 लखोली नाका व वार्ड 35 में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
राजनांदगांव। एकता और भाईचारे का संदेश घर-घर तक ले जाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरूआत की गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 05 फरवरी रविवार को लखोली नाका वार्ड नं. 36 से निकाली गई जो वार्ड 35 के कुंआ चौक में यात्रा का समापन हुआ।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार शहर जिला कांग्रेस प्रभारी अरूण सिंह सिसौदिया के निर्देशानुसार छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी श्री धनेश पाटिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी के सानिध्य व उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में वार्ड 36 लखोली नाका से निकली जो सेठी नगर होते हुए वार्ड 35 पहुंची जहां पर वार्डवासियों से संवाद करते हुए कुंआ चौक में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा लगभग 10 किलोमीटर तक चली।
राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश पत्र को साझा करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि आज देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, युवा बेरोजगार है, महंगाई आसमान छू रही है, किसान कर्ज के बोझ तले दबा है और देश की सारी संपत्ति चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है। जिसके कारण निराशा का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस के संगठन आम जनता के हक के लिए प्रतिबद्ध है वहीं राज्य की भूपेश बघेल सरकार जनता के हितों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना बनाकर काम कर रही है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ राज्य खुशहाल प्रदेश में गिना जा रहा है।
उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी ने राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा का संदेश पत्र वार्डवासियों को वितरण करते हुए कहा कि समय आ गया है देश की विरासत को बचाना है तो राहुल जी के हाथ को मजबूत करना जरूरी है।
उत्तर ब्लाॅक अध्यक्ष आसिफ अली ने राहुल गांधी जी के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि सड़क से लेकर संसद तक आवाज बुलंद करना है। कमजारों का ढाल बनना है, किसानों को उनका हक दिलाना, युवाआंे को रोजगंार व महंगाई कम करना ही कांग्रेस का उद्देश्य है। यात्रा के दौरान वार्ड के प्रमुख पार्षद भागचंद साहू, दुलारी साहू, नरेश साहू, गोपी रजक, राजकुमार वाल्दे, रहीम मेमन, मोहम्मद हनीफ, दीनू साहू, सतीश उइके, घनश्याम साहू, गोविद साहू, मनीष अग्रवाल, बृजलाल साहू, जयेश साहू की सक्रिय भूमिका रही।
यात्रा में प्रमुख रूप से गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, महापौर हेमा देशमुख, छग सिंधी एकेडमी के सदस्य अशोक पंजवानी, वरिष्ठ कांग्रेसी रूबी गरचा, शहर काग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, मोहिनी सिन्हा, ज्योति शर्मा, राकेश जोशी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद दुलारी साहू, भागचंद साहू, पूर्णिमा नागदेवे, अमर झा, अब्बास खान, योगेन्द्र प्रताप सिंह, एल्डरमेन मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, अमित जंघेल, अतुल शर्मा, सुनीता सिन्हा, मुस्तफा जोया, इशांक खान, सोनू गुरूजी, डा.कुमार, विजय अग्निहोत्री, आरबी मिश्रा, संदीप जायसवाल, मयंक सोनी, राजेश पटेल, राजा चैहान, अर्जुन सिंह कुर्रे, परस साहू, सुकृत गुप्ता, देवेन्द्र कलिहारी, रामलाल यादव, ललिता साहू, टामनराम साहू, थानसिंह साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं उत्तर ब्लाॅक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।