राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का भी बड़ा महत्वपूर्ण योगदान है भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने लोकसभा चुनाव कार्यालय में सोशल मीडिया टीम से मुलाकात कर किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की एवं सोशल मीडिया टीम की तारीफ की। भाजपा सोशल मीडिया सेल जोर-शोर से सोशल मीडिया में प्रचार कर रही है एवं लोकसभा चुनाव में बढ़त बनाते हुए दिख रही है, सोशल मीडिया में नॉरेटिव सेट करने के लिए विशेष रूप से सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक श्री मितुल कोठारी राजनांदगांव में रुके है एवं जिला मंत्री गिन्नी चावला, लोकसभा संयोजक शशांक ताम्रकार, युवा मोर्चा के आलोक, सोशल मीडिया से जयप्रकाश साहू राजनांदगांव से सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
श्री कोठारी ने बताया की राजनांदगांव लोकसभा में भाजपा के पक्ष में पूरा माहौल है एवं भाजपा के प्रत्याशी संतोष पांडे 2019 से भी बड़ी लीड लेकर चुनाव जीतने वाले हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से यह देखा जा रहा है के राजनांदगांव लोकसभा की जनता को मोदी जी की गारंटी एवं विष्णुदेव साय के सुशासन पर पूर्ण विश्वास है और हमारे सोशल मीडिया टीम के कर्मठ कार्यकर्ता सुबह से शाम तक सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर सक्रियता के साथ कार्य कर रहे है। मोदी जी के विकसित भारत निर्माण में योगदान करने वाली जनता बढ़ चढ़कर मोदी गारंटी को अन्य लोगों तक पहुंचा रही है, राजनांदगांव लोकसभा में ऐसे अनेक विषय हैं जिससे आम मतदाता कांग्रेस को वोट नहीं देगी एवं भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया में मोदी जी की गारंटी के साथ ही राज्य की भाजपा सरकार ने तीन माह में जो अपने वादे पूरे किये हैं, उसको जनता के बीच ले जाया जा रहा है लोकसभा प्रत्याशी श्री संतोष पांडे के कार्यक्रम एवं उनके द्वारा लोकसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्य को जन-जन तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। राजनांदगांव में कांग्रेसियों ने मोदी जी को लाठी मारने की बात कही गई थी, तब सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने में हूँ मोदी का परिवार, पहली लाठी मुझे मार, अभियान चलाया गया था।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया प्रचार करने हेतु भाजपा डिजिटल योद्धा की पूरी टीम सक्रियता के साथ लगी हुई है साथ ही कांग्रेस के हर झूठ को बेनकाब कर रही है जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस द्वारा आम जनता से भराए जा रहे फर्जी फार्म है, भाजपा सोशल मीडिया कांग्रेस द्वारा जारी पत्र जिसमें उल्लेख किया गया है कि हमारे द्वारा इस प्रकार के कोई फॉर्म नहीं भराए जा रहे को जन-जन तक पहुंचा रही है लोकसभा सोशल मीडिया के 300 कार्यकर्ता प्रतिदिन फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्सएप के माध्यम से माननीय संतोष पांडे जी का एवं मोदी जी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं एवं कांग्रेस के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है लोकसभा चुनाव में कार्टून इन्फोग्राफिक्स रील एवं वीडियो पोस्ट किए जा रहे है जो जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय हो रहे है।