सांसद पाण्डेय पंहुचे ग्राम मांझीटोला
राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर आयोजित जिले के वनांचल ग्राम मांझीटोला के कार्यक्रम में सांसद संतोष पाण्डेय ने शहीद वीर नारायण सिंह के छायाचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर शहीद वीर नारायण सिंह को श्रध्दा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया. सांसद ने बताया कि सन 1856-57 के समय शहीद वीर नारायण सिंह जी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण विद्रोह हुआ था जिसने छत्तीसगढ़ की जनता के मन में क्रांति की भावना और अंग्रेजो के खिलाफ विद्रोह को नई दिशा दी थी. यही वो प्रथम घटना थी जिसने छत्तीसगढ के जनता में देश भक्ति की भावना उत्पन्न किया. सांसद ने बताया कि अंग्रेजों ने देशद्रोही का आरोप लगा कर रायपुर के जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह को फांसी दे दिया गया और तोप से उड़ा दिया गया। उन्हीं के याद में 10 दिसंबर को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है।उक्त कार्यक्रम अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू, पूर्व विधायक संजीव साह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भरत वर्मा, प्रदेश भाजपा अनु. जनजाति मोर्चा उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, जिला भाजपा पूर्व उपाध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद डड़सेना, जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष हीरेन्द्र साहू, मंडल अध्यक्ष चौकी गुलाब गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ढाल सिंह, जनपद सदस्य मोनी पप्पू साहू, सांसद प्रतिनिधि दिलीप वर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री घासी साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष आत्माराम चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंघी, किसान मोर्चा प्रवक्ता मनभावन सिंह उइके, सरपंच संध योगेश कोडापे, जनपद सदस्य सुंदरी बाघमारे, सरपंच रेशमा परतेती, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ग्रामीण जन उपस्थित हुए.