राजनांदगांव। ब्लॉक के पदुमतरा में आयुर्वेदिक औषधालय का टीन शेड निर्माण का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ। सभी अतिथि ने पदुमतरा में आयोजित शिव महापुराण में शामिल हुए। विधायक बघेल ने आयोजन हेतु महिला बहनों एवं ग्रामवासी की सराहना की। साथ में जनपद अध्यक्ष प्रतीक्षा भंडारी, क्षेत्रीय जनपद सदस्य सभापति ओमप्रकाश साहू, जनपद सदस्य शीला सिन्हा, ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, सरपंच ललिता साहू, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षा दुबे, राकेश साहू, मनराखन निर्मलकर, रिखीराम, कालूराम, देवकुवर, निर्मला साहू, बिसनी साहू, अनिता गंधर्व, मोहन कुमार साहू सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।