राजनांदगांव I डोंगरगांव शिव-पार्वती मंदिर के सुचारू रूप से संचालन के लिए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया है। शिव पार्वती समिति वार्ड क्रमांक छह-सात सेवताटोला के संरक्षक विधायक दलेश्वर साहू, संतोष वैष्णव के मार्गदर्शन में शिवभक्त महिलाओं को नव निर्वाचित समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष लता यादव उपाध्यक्ष कविता साहू, कोषाध्यक्ष अनीता चक्रधारी, सचिव गायत्री चक्रधारी के अलावा अन्य समिति के स्थाई महिला सदस्यों में बोधनी साहू, सावित्री भगत, सुखिया बाई यादव, नीरा साहू, प्रभा यादव, छोटी यादव, सगनी विश्वकर्मा, राधा बाई ठाकुर, हेमिन यादव, रेखा यादव, भुनेश्वरी साहू, सरिता साहू,अनीता साहू, शांति साहू, कैना यादव, सुनीता साहू, शांता बाम्बेश्वर, मिताली कटकवार, दीप्ति ठाकुर, ममता उके होंगी।
इसके अतिरिक्त समिति के स्थाई पुरुष सदस्यों में संतोष चक्रधारी, प्रदीप साहू, राजेन्द्र यादव, उमाशंकर साहू, संजू कंडरा, सागर विश्वकर्मा, गिरीश विश्वकर्मा, रवि गजभिए, संदीप यादव इत्यादि को शामिल किया गया है। यह समिति शिव मंदिर के विकास और संचालन के लिए काम करेगी। धार्मिक रूप से समाज में शिव भक्ति को बढ़ावा देगी।