राजनंदगांव, गोलबाजार निवासी श्री श्यामकिशोर गुप्ता अग्रहरि (पिता स्व. श्री रामनिहोर जी) का देवलोकगमन कल रात हो गया। वे अग्रहरि युवा संगठन के अध्यक्ष अंशुल अग्रहरि के पिता, तथा श्री रामकिशोर अग्रहरि (बब्बन भैया) और हेमंत अग्रहरि के भाई थे।
उनके निधन से परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। अग्रहरि वैश्य समाज, राजनंदगांव के समस्त सदस्यों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। समाज ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्यामकिशोर गुप्ता अग्रहरि की अंतिम यात्रा आज दोपहर 3 बजे उनके गोलबाजार स्थित निवास से निकलेगी।