सोने के पात्र में भी शराब पिलाना निंदनीय है, भूपेश सरकार पर रमन सिंह ने तंज कसा*
राजनांदगांव,4 जून रविवार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह आज शहर एवं ग्रामीण के दौरे पर आए, और विभिन्न जगहों पर आयोजित कबीर प्रकट उत्सव में शामिल हुए। जिसमें प्रमुख रूप से जंगलेश्वर, मोहड एवं नंदई के कबीर प्रकट उत्सव में डॉ रमन सिंह शामिल हुए, और सभी जगह पर कबीर जी की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि हेतु महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और इस अवसर पर आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति की संगत अच्छी है, और व्यक्ति सतसंग से जुड़ा हो तो सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है, संगत अगर गलत हो तो पूरा परिवार नष्ट हो जाता है। डॉ रमन सिंह ने कहा की कबीर प्राकट्य ऐसी परिस्थिति में हुआ था जब देश की स्थिति विपरित थी,एक तरफ बादशाह का आतंक था,उसके खिलाफ कोई बोल नहीं पाता था,दूसरी तरफ समाज में आडंबर था । समाज के आडंबर एवम कुरीतियों को दूर करने के लिए संत कबीर ने अपनी वाणी माध्यम से समाज व देश को नई दिशा प्रदान की।पंडित के पाखंड के खिलाफ, राजा, महाराजा के गलत नीतियों के खिलाफ कबीर ने अपनी आवाज बुलंद की। डॉ रमन सिंह ने कहा की उनके बताए गए रास्तों पर चलकर ही शांति मिल सकती है। कबीर जी ने समाज में जात- पात, छोटा – बड़ा, काला -गोरा,ऊंच-नीच की गलत परंपरा को दूर किया, छत्तीसगढ़ में अगर सुख शांति समृद्धि है तो सबसे बड़ा आशीर्वाद कबीर जी का है, उनका प्रभाव छत्तीसगढ़ में है उसके सत्संगी अनुयाई आज धर्म ध्वजा को संभाले हुए हैं इसमें छत्तीसगढ़ संभला हुआ है।

मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मोहड़ में आयोजित कबीर प्रकट उत्सव में डॉ रमन सिंह ने कबीर के दोहों का पाठ करते हुए उसके भावार्थ को बताते भूपेश सरकार पर तंज भी कसा, डॉ रमन सिंह ने मोहड में आयोजित सभा में कहा कि कबीर जी ने कहा था कि सोने के कलश में शराब भरकर पीयो तो भी वह निंदनीय होगा, डॉ रमन सिंह ने कहा कि कबीर की वाणी के विपरीत भूपेश बघेल लोगों को शराब परोस रहे हैं । जबकि कबीर जी इसके घोर विरोधी थे। डॉ रमन सिंह ने कबीर के संपूर्ण दर्शन को मन की बात में मोदी जी द्वारा बताए गए दोहे का भी स्मरण किया, और कहा कि *कबीर कुआं एक है, पानी भरने वाले अनेक*
एक लाइन से संत कबीर के पूरे दर्शन को समझा जा सकता है। डॉक्टर रमन सिंह ने ग्रामीणों की मांग पर मोहड में सामाजिक भवन मे किचन शेड के निर्माण हेतु तीन लाख रुपए की घोषणा भी की।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज डॉ रमन सिंह दोपहर 12:30 बजे गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम सभागृह पहुंचे जहां पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राव भट समाज की महासभा एवं राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जहां से डॉ रमन सिंह दोपहर 2:00 बजे ग्राम जंगलेश्वर गए जहां कबीर प्रकट उत्सव में शामिल हुए तत्पश्चात दोपहर को डॉ रमन सिंह ने सनसिटी स्थित अपने आवास में विश्राम किया तत्पश्चात शाम 5:00 बजे डॉ रमन सिंह मोहड स्थित सार्वजनिक मंच पर साहू समाज द्वारा आयोजित कबीर प्रकट उत्सव में शामिल हुए। तत्पश्चात डॉ रमन सिंह नंदई में आयोजित कबीर उत्सव में शामिल हुए। तत्पश्चात देर रात को दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए।
इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष
मधुसूदन यादव, रमेश पटेल,कोमल सिंह राजपूत,राजेंद्र गोलछा,सावन वर्मा, तरुण लहरवानी,किशुन यदु,रघुवीर वादवा, शिव वर्मा,दिनेश गुप्ता,पार्षद अरुण देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवम ग्रामीणजन उपस्थित थे।