राजनांदगांव/रायपुर. प्रदेश में ईडी के छापे की खबर आ रही है जिसमें राजनांदगांव जिले के एक व्यापारी का नाम सामने आ रहा है मामलें की जांच एक ऑनलाईन सटटा एप से जाेडकर की जा रही है .
दुर्ग जिले के भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ऑनलाइन सट्टा ऐप कारोबार से जुड़े मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के 7 करीबियों के ठिकानों पर दबिश दी है। सोमवार सुबह 7 बजे ईडी की चार सदस्यीय टीम भिलाई पहुंची। जहां नेहरू नगर में दीपक सावलानी (बदला हुआ नया नाम जयदीप) के घर पर छापेमार की।
ईडी की टीम ने जहां छापा मारा है, उसमें विकास बत्रा बाबा दीपसिंह नगर निवासी सत्यम जींस, दूल्हे साहेब शॉप का संचालक, भरत रवानी ईओएस 205 वैशाली नगर, भारत मेडिकल स्टोर संचालक, सुरेश कुकरेजा चावल व्यापारी उत्सव भवन सुन्दर नगर, सुरेश ढिंगानी पदुम नगर पटाखा व्यापारी, सौरभ जायसवाल राजनांदगाव और नेहरू नगर में दीपक सावलानी शामिल है।
कडुवाघूंट इस ED रेड की पुष्टि नहीं करता। हमारे प्रतिनिधि इस मामले में पूरी जानकारी लेने व्यवसायी और ED अफसरों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे है.
Update: