राजनांदगांव : 29 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए केंद्र प्रभारी के राजेश्वर राव ने बताया की महानिदेशक भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के तारतम्य में सभी रीजनल सेंटर एवम अधीनस्थ एसटीसी / एस ए जी में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है । जिस क्रम में साई सेंटर राजनांदगांव में प्रातः काल मार्च पास्ट कर ईट्रनेशनल हाकी स्टेडियम गए, वहा से मेजर ध्यानचंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साई सेंटर राजनांदगांव इंडोर हॉल में खिलाड़ियों द्वारा रस्सा कसी, फन कुर्सी दौड़, नींबू सह चम्मच दौड़, लंगड़ी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमे खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा गया।
श्री राव ने बताया की क्षेत्रिय निदेशक श्री सत्यजीत संस्कृत, मध्य क्षेत्र भारतीय खेल प्राधिकरण के आदेश पर फिट इंडिया अभियान के एक भाग के रूप में खेल विभाग युवा मामले और खेल मंत्रालय ने इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को मानने का निर्णय के आधार और सुबह सर शाम तक खिलाड़ियों को लोकल खेल प्रतियोगिता एवम मार्च पास्ट का आयोजन कर खेल भावना से लोगो को प्रेरित करना है। संध्या के समय खिलाड़ियों की आपस में टीम बनाकर बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर साई ट्रेनिंग सेंटर राजनांदगांव के हाकी प्रशिक्षक अमित कुमार, वास्केतबाल प्रशिक्षक पिंकी, दिव्या धरावत, मेल वार्डन मुन्नालाल जायसवाल, लेडी वार्डों गुंजन मिश्रा, लेखापाल प्रदीप शर्मा, डीईओ सुकदेव राउत, वीरेंद्र सिंह, कुवारू राम पटेल, जय हिंद निषाद एवम समस्त खिलाड़ियों ने कार्यकम को सफल बनाया।
दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र राजनांदगांव के सहयोग से 29 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में निम्नालिखत कार्यक्रम कराए गए
नर्सरी प्रतियोगिता संगीत कुरसी प्रतियोगिता है पुण्य करनाल प्रतियोगिता जलेबी दौड़ प्रतियोगिता साकर्स प्रतियोगिता दाग ऑफ वार प्रतियोगिता कुत्ता वेल प्रतियोगिता लहरी प्रतियोगिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता
कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल श्रीमती निर्मला सिंह खेल अधिकारी एनआर राव दिल्ली पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया