राजनांदगांव: 10 अप्रैल दिन रविवार को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर रिद्धि सिद्धि सोसायटी में भारतीय सिंधु सभा महिला विंग के तत्वाधान में सिन्धी भाषा, संस्कृति, गायन सिन्धी भाषा के संरक्षण विकास पर चर्चा कर सिन्धी भाषा दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सिंधी गायन ,मुहावरे, सिंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें महिलाओं एवम बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि समाजसेवी रमेश गंगवानी ने बताया कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 10 अप्रैल 1967 को सिंधी भाषा को शामिल किया गया था इसीलिए प्रतिवर्ष इस दिन को सिन्धी भाषा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। सिंधी भाषा बहुत ही प्राचीन वैज्ञानिक व समृद्ध भाषा है जिसमें मिठास तो है ही साथ ही अपनत्व का भाव भी है।
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा महिला विंग की पूजा मोटलानी नीता मोटलानी, तुलसी वाधवानी वंदना रूपचंदानी ,मीना ठाक वाणी बबीता आहूजा, रिया अंदानी, प्राची बजाज शांति मोटलानी कनिका तेजवानी भावना मोटलानी ,कनिका तेजवानी, भाविका मोटवानी संगीता लालवानी ,काव्य दरयानी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।