0 कुल पंद्रह लोगों ने लिया हिस्सा
राजनाँदगाँव। पूर्व प्रधानमन्त्री , भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जनम जयंती को स्थानीय भाजपा कार्यालय में सुषेण दिवस के रूप में मनाया गया इस दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के इस आयोजन में 18 से 35 वर्ष के युवाओं ने हिस्सा लिया ।भाषण प्रतियोगिता के विषय के रूप में श्री नरेंद्र मोदी जी का डिजिटल इंडिया गुड गवर्नेंस पर जोर, भारत 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर, समय की मांग पूरी की राजनीति से विकास की राजनीति की ओर स्थानांतरित, एवं श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार का ध्यान युवाओं को सशक्त बनाने पर केंद्रित है जैसे विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
उक्त भाषण प्रतियोगिता में तेरह से चौदह लोगों ने हिस्सा लिया जिसमे भाग लेने वालों में,
युवा मोर्चा के आशीष डोंगरे,जय शर्मा, कमलेश प्रजापति, संयम शर्मा,अंकित खंडेलवाल, साहिल गोलछा, उन्नति तिवारी, आशुतोष सिंह, राघव ठक्कर, भुपेश पराते, रोहित माखीजा, चुनेश्वर साहू, अभिषेक सेन व् अभिषेक शर्मा ने प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया ।
इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने कहा कि इस आयोजन से बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को भाषण देने का अवसर मिल रहा है और उनके बौद्धिक विकास का जरिया बन रहा है । मोनू ने कहा कि जिला स्तरीय इस भाषण प्रतियोगिता में चुने गए तीन लोगों को राज्य स्तर पर भाषण देने का अवसर मिलेगा और राज्य में उचित स्थान प्राप्त होने पर राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को अपनी बात रखने का मौक़ा दिया जाएगा ।
इस अवसर पर पर,मुख रूप से मुख्य अतिथि श्री मधुसूधन यादव, श्री तरुण लहरवानी , श्री किशुन यदु, सुश्री आभा तिवारी, सुश्री मणि भास्कर गुप्ता, श्री रघुवीर वाधवा, श्री हकिम खान, श्री गोलू गुप्ता, श्री समीर श्रीवास्तव, श्री बंटी भाटिया, संगीता मिश्रा, छाया तिवारी,श्री देवा झा, श्री पिंटू वर्मा, श्री रोहित मलकानी, श्री प्रखर श्रीवास्तव, श्री सज्जन सिंह ठाकुर व् श्री जितेंद्र साहू सहित युवा मोर्चा जिले के उत्तर दक्षिण ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।