राजनांदगांव। स्टेट हाई स्कूल मैदान में लगे हस्तशिल्प प्रदर्शनी का महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने गत दिवस विधिवत फिता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ के पूर्व हस्तशिल्प प्रदर्शनी के संचालक श्री सुफियान अली एवं उनकी टीम के सदस्यों ने महापौर का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। शुभारंम उपरांत उनके द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

महापौर श्रीमती देशमुख ने शुभारंभ अवसर पर कहा कि हस्तशिल्प प्रदर्शनी में हैण्डलूम एवं हैण्डीक्राप्ट के समानों का विक्रय किया जायेगा, उक्त समाने हमें न्यूनतम दर पर उपलब्ध होगी। इसमें हाथ से बनी वस्तुए, घरेलू उपयोगी सामनों का विक्रय किया जा रहा है, इसके अलावा खादी वस्त्र, सुती व बनारसी साड़िया कम दर पर खरीद सकते है। साथ ही अन्य उपयोगी समाने भी प्रदर्शनी में उपलब्ध है, जिसका विक्रय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में पहुच न्यूनतम दर पर उपयोगी समाने खरीद कर प्रदर्शनी का लाभ ले।