राजनादगांव। जिला साहू संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष भागवत साहू ने गुलदस्ता भेंट कर नगरीय प्रशासन (केबिनेट मंत्री) शिव डहरिया से सौजन्य मुलाकात किया ।

इस दौरान साथ मे प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, तूल दास साहू, डा. महेश साहू, कामता प्रसाद साहू, शिवकुमार साहू, जगमोहन साहू, आदि मौजूद रहे।
जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि मंत्री डहरिया जी ने तहसील साहू संघ राजनादगांव को मल्टी पर्पस भवन निर्माण के लिए राशि की कोई कमी नही होने आश्वत किया है। इसके लिए साहू संघ ने मंत्री जी का बारम्बार आभार- प्रकट किया है।