जयपुर में शनिवार 10 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 108. 48 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत में पिछले दिन के मुकाबले 38 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीें
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार 10 दिसंबर को पेट्रोल की कीमत 108. 48 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल की कीमत में पिछले दिन के मुकाबले 38 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 1 दिसंबर की कात करें तो जयपुर में पेट्रोल 109 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिका था। पिछले 10 दिन में पेट्रो की कीमतों में अधिकतम 52 पैसे का उछाल 6 दिसंबर को देखने को मिला था, तब एक लीटर पेट्रोल के भाव 108.62 रुपए थे। इन दस दिनों में 5 बार पेट्रोल की कीमत गिरी है और शनिवार समेत पांच दिन पेट्रोल के भाव बढ़े हैं।
10 दिसंबर को राजस्थान में डीजल के भाव
डीजल के भाव में भी 34 पैसे का उछाल आया है। शनिवार को जयपुर में एक लीटर के लिए 93.72 रुपए वसूले जा रहे हैं। पिछले दस दिन में डीजल के भाव 5 बार नीचे गिर चुके हैं। जबकि सबसे महंगा डीजल 1 दिसंबर को 94.19 रुपए लीटर बिका था। यदि बात करें एलपीजी की तो 14.2 किलो वजन वाले सिलेंडर की कीमत 1056. 50 रुपए है। अगस्त महीने से इन कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे पहले जून में सर्वाधिक 1062 रुपए प्रति सिलेंडर कीमत थी। जिसमें 5.50 रुपए की कमी जुलाई में हुई।
रोजाना सुबह 6 बजे होते हैं डीजल पेट्रोल के भाव
बता दें कि जून 2017 से जयपुर में पेट्रोल के भाव हर दिन बदलते रहते हैं। इसी तरह पूरे देश में पेट्रोल के भाव प्रतिदिन तय होते हैं। राज्य की मार्केटिंग फर्म रोजाना तेल के भाव तय करती है। रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल के भाव तय किए जाते हैं।