सभी विभागों का शेड्यूल तैयार कर ब्लड डोनेशन कैंप का करें आयोजन
विश्व रक्तदान दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
रायगढ़ 14 जून 2022
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आज रेडक्रास सोसाइटी द्वारा कलेक्टोरेट परिसर स्थित सृजन सभाकक्ष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री भीम सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने जिला ब्लड बैंक अधिकारी से ब्लड की नियमित उपयोग एवं डोनेशन की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आवश्यकतानुसार जिले के अस्पतालों में सभी ग्रुप के ब्लड पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होनी चाहिए। जिससे मरीजों को ब्लड त्वरित उपलब्ध हो सके। रक्तदान दिवस के अवसर पर आज 29 लोगों ने ब्लड डोनेट किया। जिन्हें कलेक्टर श्री सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा भी उपस्थित रहे।
रक्तदान दिवस पर कलेक्टर श्री ङ्क्षसह ने कहा कि ब्लड के अनुपलब्धता में कई दुर्घटनाओं में घायलों की जान चली जाती है। ब्लड की मांग अनुसार डोनेशन को बढ़ाना आवश्यक है, इसलिए सभी को रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने सीएमएचओ को सभी विभागों की शेड्यूल निर्धारित कर समय-समय पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। जिससे पर्याप्त मात्रा में ब्लड एकत्रित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक श्री संतोष अग्रवाल, रेडक्रास प्रबंधक श्री मुकेश शर्मा, मेडिकल टीम में डॉ राकेश कुमार ब्लड बैंक इंचार्ज, डॉ. शिद्दार्थ साहिल, एस.ए.अफजल, टेक्नीशियन रामकिनकर गुप्ता सहित रेडक्रॉस की पूरी टीम उपस्थित रहे।
स.क्र./57/भूपेश
शिक्षा विभाग रायगढ़ द्वारा 16 जून को नटवर स्कूल प्रांगण में मनाया जाएगा वृहद शाला प्रवेशोत्सव–2022
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के बच्चों से सीधे ऑनलाइन जुड़कर करेंगे वार्तालाप
रायगढ़, 14 जून 2022/ रायगढ़ जिले में 16 जून को शासकीय नटवर स्कूल प्रांगण में जिला स्तरीय विकासखंड व संकुल स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव-2022 वृहद स्तर पर मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 16 जून 2022 को अपरान्ह 2 बजे से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेश के जिलों के बच्चों से सीधे ऑनलाइन जुड़ेंगे और प्रदेश के किसी भी जिले के बच्चे से सीधे ऑनलाइन मॉनिटर के माध्यम से वार्तालाप करेंगे। इस बार का शाला प्रवेशोत्सव ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड पर संचालित होगा। जिले में शाला प्रवेशोत्सव का उक्त कार्यक्रम जिला, विकासखंड, संकुल एवं प्रत्येक विद्यालय स्तर पर पूरे उत्साह के साथ आयोजित किए जाने व शासन के साथ-साथ समाज के सभी प्रबुद्ध जनों, शिक्षित महिलाओं, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं की सहभागिता व सहयोग की अपील की गयी है।
तिलक–वंदन कर नौनिहालों का होगा स्वागत
शाला प्रवेशोत्सव-यानि उत्सव नौनिहालों के प्रवेश का जिसे नई ऊर्जा और आनंद के साथ मनाया जाना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु शाला प्रवेशोत्सव के इस वृहद कार्यक्रम में नवागत नौनिहालों का तिलक-वंदन कर स्वागत करते हुए उन्हें नि:शुल्क गणवेश एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। स्कूल चले हम अभियान के तहत विद्यालयीन स्तर पर नि:शुल्क गणवेश वितरण, पाठ्य पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति वितरण आदि योजनाओं के माध्यम से शिक्षा को प्रोत्साहित करने का यह पुनीत प्रयास हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जारी रहेगा।