रायपुर,जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरबा जिले के कटघोरा विकासखण्ड अंतर्गत झोका नाला जलाशय के स्लूस जीर्णोद्धार के लिए 46 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। उक्त जीर्णोद्धार कार्य को कराए जाने से इस योजना से 182 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।