मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखण्ड के ग्राम सुहेला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 76वें महाधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों से तौल कर उनको सम्मानित किया।
