राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ के कुलपति पद्म मोक्षदा चंद्राकर और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. केशरी लाल वर्मा ने मुलाकात की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल उइके ने भी सभी विश्वविद्यालय के कुलपतियों को धन्यवाद देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।