रायपुर, 23 दिसम्बर 2022
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार बुधवार 24 दिसम्बर को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री गुरू रूद्रकुमार राजधानी रायपुरअपने निवास सतनाम सदन से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 2.45 बजे दुर्ग जिले के ग्राम पथरिया(सहगांव) पहुंचेंगे। वे वहां आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती में शामिल होंगे। मंत्री गुरू रूद्रकुमार कार्यक्रम के पश्चात रायपुर के लिए रवाना होंगे।