रायपुर और दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) समेत आठ जिलों के पुलिस कप्तान को बदल दिया है। दुर्ग रेंज आइजी ओमप्रकाश पाल को रायपुर रेंज की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, रायपुर रेंज के साथ गुप्तवार्ता की जिम्मेदारी संभाल रहे डा. आनंद छाबड़ा को रेंज की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। अब वे केवल गुप्तवार्ता संभालेंगे। सोमवार को जारी सूची में 18 आइपीएस प्रभावित हुए हैं।
इसके साथ ही छह अफसरों की पदोन्न्ति का आदेश भी जारी कर दिया गया है।
इनमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) राजेश मिश्रा को स्पेशल डीजी बनाया गया है। आइजी दीपांशु काबरा को एडीजी के पद पर पदोन्न्त किया गया है। इसके साथ ही रायपुर, बिलासपुर एसपी सहित छह अफसरों को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी) रैंक पर पदोन्न्त किया गया है। वहीं, 13 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले चार अफसरों को उच्च श्रेणी वेतनमान देने का आदेश जारी हुआ है।
इन आइपीएस अफसरों को मिली पदोन्न्ति
एडीजी से स्पेशल डीजी
राजेश कुमार मिश्रा- संचालक राज्य न्यायालिक विज्ञान प्रयोगशाला।
आइजी से एडीजी
दीपांशु काबरा- आयुक्त सह-संचालक जनसंपर्क व अतिरिक्त प्रभार पदेन मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ संवाद और आयुक्त परिवहन।
एसपी से डीआइजी
पारुल माथुर- एसपी बिलासपुर
प्रशांत कुमार अग्रवाल- एसपी रायपुर
दाउलूर श्रवण- सेनानी छठवीं वाहिनी रायगढ़
मिलना कुर्रे- एआइजी पीएचक्यू
कमलोचन कश्यप- एसपी बीजापुर
केएल ध्रुव- सेनानी दूसरी वाहिनी बिलासपुर
इन आइपीएस अफसरों का तबादला
अमित तुकाराम कांबले- एसपी सरगुजा से सेनानी चौथी वाहिनी माना रायपुर।
डीआर आंचला- एसपी मुंगेली से सेनानी 14वीं वाहिनी छसबल बालोद।
विजय अग्रवाल- एसपी जशपुर से एसपी जांजगीर-चांपा।
रामकृष्ण साहू- एसपी बलरामपुर से एसपी सूरजपुर।
अभिषेक पल्लव- एसपी जांजगीर-चांपा से एसपी दुर्ग।
मोहित गर्ग- सेनानी 14वीं वाहिनी बालोद से एसपी बलरामपुर।
भावना गुप्ता- एसपी सूजरपुर से एसपी सरगुजा।
चंद्रमोहन सिंह- सेनानी चौथी वाहिनी माना से एसपी मुंगेली।
राजेश अग्रवाल- एआइजी पीएचक्यू से एसपी जशपुर।
अंजनेय – एएसपी नक्सल आपरेशन सुकमा से एसपी बीजापुर।