लायंस क्लब ऑफ नांदगांव द्वारा लायंस कमेटी चेयरपर्सन सेमीनार का आयोजन तुमड़ीबोड़ में लायन ललित भंसाली के फार्म हाउस में आयोजित किया गया। लायंस सभा का प्रारंभ ललित भंसाली द्वारा किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता लायन विजय गुप्ता, दुर्ग को लायन अशोक कोटडिया ने मंच पर आसीन कराया । ध्वज वंदना का पठन लायन दिलीप खंडेलवाल ने किया। विश्व शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मुख्य वक्ता लायन विजय गुप्ता,अध्यक्ष लायन ललित भंसाली, वरिष्ठ लायन अशोक कोटडिया द्वारा दीप प्रज्जवलित किया गया। लायंस क्लब के अध्यक्ष ललित भंसाली ने लायंस इंटरनेशनल द्वारा बनाए हुए नियमों के तहत विभिन्न कमेटियों के चेयरपर्सन के नाम की घोषणा की। वरिष्ठ लायन अशोक कोटडिया ने अपने उदबोधन में बताया कि क्लब को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए कमेटियों का गठन कर लायन सदस्यों को महत्ती जिम्मेदारी दी जाती है। इस अवसर पर नए सदस्य लायन अभय जैन को लायंस इंटरनेशनल से प्रदत्त किट लायन विजय गुप्ता के हाथों देकर जैन को सम्मानित किया गया। लायन विजय गुप्ता का जीवन परिचय लायन नवीन तिवारी ने दिया। लायंस कमेटी चेयरपर्सन समारोह के मुख्य वक्ता लायन विजय गुप्ता ने अपने उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि हम सेवा करते हैं, उक्ति को समझाते हुए बताया कि पीड़ित मानव की सेवा कार्यों को कैसे किया जाय और नि:स्वार्थ भाव से उस व्यक्ति को उसका लाभ मिले। सेवा भावना को लेकर जज्बा पैदा कर कुछ कर गुजरने का संकल्प लेकर आगे आये और अपने आप को बदल कर कार्य कीजिए। काश ऐसा शब्द है जिसे हमें पीछे छोड़ देना चाहिए। काश मैं यह कर पाता, काश मेरे पास और समय होता तो वह काम कर सकता। हमें काश को अपने जीवन में नहीं अपनाना है। लायंस क्लब ऑफ नांदगांव द्वारा मुख्य वक्ता लायन विजय गुप्ता को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब दुर्ग सिटी की सचिव लायन शशि गुप्ता का भी नांदगांव क्लब द्वारा स्वागत किया गया। सेमीनार में उपस्थित सभी अतिथियों एवं लायन सदस्यों ने स्वपरिचय दिया । रीजन चेयरपर्सन लायन बृजकिशोर सुरजन एवं लायंस क्लब राजनांदगांव सीटी के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा भी सेमीनार में हिस्सा लिया। आभार ज्ञापन लायन ऋषभ नाहटा ने किया। कार्यक्रम का संचालन लायन आनंद वर्गीस एवं दिलीप खंडेलवाल ने किया। स्वरूची भोज का ललित भंसाली ने लाभ लिया। उक्त जानकारी जनसंपर्क अधिकारी लायन अशोक श्रीवास्तव ने दी। लायन कमेटी चेयरपर्सन सेमीनार में ललित भंसाली, अशोक कोटडिया,सचिव राजेश कोटडिया, दिनेश अग्रवाल, आनंद वर्गीस, योगेश गुप्ता, प्रतीक चोपड़ा,ऋषभ नाहटा, अमलेंद्रू हाजरा, दिलीप खंडेलवाल, संजय साहू, अरिहंत सांखला, प्रमोद बागड़ी,नवीन तिवारी, अभय जैन, आकाश भंसाली,यश नाहटा, सुभाष अग्रवाल, एच. बी. गाजी, वर्षा अग्रवाल उपस्थित रहे ।