खंडवा के आदिवासी अंचल खालवा के पटाजन में साधु के साथ मारपीट के बाद बाल काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर साधु के साथ एक युवक ने बदतमीजी, गाली–गलौज के बाद साधु की जटा काट दी। इस बात से हिंदू समाज आक्रोशित हो गया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद भी अनजान रही पुलिस
खंडवा के खालवा में हाट बाजार में भिक्षा मांग रहे साधु को सारे बाजार पीटा गया। उसके बाद साधु को दुकान पर ले गए और पीटते, गालियां देते हुए उसकी जटा काट दी।मामला रविवार का है। जिसे स्थानीय लोगों ने आपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस इस पूरे मामले से अनजान रही। जब वीडियो वायरल हुआ, तब पुलिस की भी नींद खुली।