राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकवाणी की 26वीं कड़ी का प्रसारण रविवार को जिले के विभिन्ना क्षेत्रों में सुना गया।सुगम उद्योग, व्यापार उन्नात कारोबार विषय पर आधारित मासिक रेडियोवार्ता को राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी के ग्रामवासियों ने तन्मयतापूर्वक सुना। सरकार की योजनाओं व उसके बेहतर क्रियान्वयन के साथ इससे हो रहे लाभों की जानकारी लेकर ग्रामीणों ने सराहना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं से गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। उसका लाभ उद्योग और व्यापार जगत को मिला। औद्योगिक नीति 2019-2024 की घोषणा की थी। जिसमें फूड, एथेनाल, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, दवा, सोलर जैसे नए उद्योगों को प्राथमिकता दी गई थी। उन्होंनें कहा कि छत्तीसगढ़ में सेवा क्षेत्र को बहुत प्रोत्साहन मिल रहा है।
पर्यटन के अलावा अन्य कार्यों को भी चिन्हांकित किया गया है। एमएसएमई सेवा श्रेणी उद्यमों में इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन, सेवा केन्द्र, बीपीओ, 3-डी प्रिंटिंग, बीज ग्रेडिंग इत्यादि 16 सेवाओं को सामान्य श्रेणी के उद्योगों की भांति औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
औद्योगिक क्षेत्रों एवं औद्योगिक क्षेत्रों से बाहर 10 एकड़ तक आबंटित भूमि को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किए जाने हेतु नियम तैयार कर अधिसूचना जारी की गई। ऐसे प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ में तीन वर्षों में 1 हजार 715 नए उद्योग स्थापित हुए, जिसमें 19 हजार 500 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश हुआ तथा 33 हजार लोगों को रोजगार मिला है। उद्योग विभाग द्वारा एकल खिड़की प्रणाली से 56 ऑनलाईन सेवाएं दी जा रही है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छोटे भू-खण्डों की खरीदी एवं बिक्री पर रोक को हटाने का निर्णय लिया गया और इससे भी कारोबार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस एक निर्णय से 2.87 लाख भू-खण्डों के सौदे हुए। अब सोचिए कि एक भू-खण्ड बिकने से क्रेता-विक्रेता के अलावा उस भू-खण्ड को विकसित करने वाले कई लोगों को लाभ मिलता है।
सीमेंट, लोहा, भवन सामग्री के विक्रेता, बिजली, नल, मिस्त्री, बढ़ई, राजमिस्त्री और कई तरह के काम करने वाले लाखों लोगों को रोजगार मिलता है। आदिवासी अंचलों में देवगुड़ी तथा घोटुल स्थलों का विकास किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी खान-पान को प्रोत्साहित करने के लिए गढ़ कलेवा की स्थापना 16 जिलों में कर दी गई है। इस अवसर पर तुलषु ढीमर, राजेंद्र निषाद, दिलीप साहू, सोहन, दिलीप ढीमर, ओंकार बघेल, राधिका, तनु साव, योगेश्वरी साहू, मुन्नाी साहू, अर्चना साहू, आशा यादव, सरोजनी सिन्हा, गोमती साहू, नैनकुंवर, लक्ष्मी साहू, अर्चना यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।