सामाजिक सहायता कार्यक्रम के हितग्राहियों जैसे- वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, विधवा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन इत्यादि के 54 हजार 632 हितग्राहियों के लिए अप्रैल एवं मई माह का पंेशन राशि 04 करोड़ 01 लाख 34 हजार 200 रूपये की राशि जारी किया गया है। समाज कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 46 हजार 577 हितग्राहियों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में 03 करोड़ 42 लाख 27 हजार 200 रूपये का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार 8055 हितग्राहियों को नान डीबीटी के माध्यम से 59 लाख 60 हजार रूपये जारी किये गये हैं। इनमें 1224 ऐसे हितग्राही भी हैं, जिन्हांेने ग्रामीण सचिवालय, विशेष ग्रामीण सचिवालय और जनचौपाल में आवेदन किये थे और जो पात्र पाये गये उन्हें 04 लाख 29 हजार 750 रूपये संबंधित जनपद पंचायत को चेक के माध्यम से जारी किया गया है।