महिला समूहों को मिली भवन की सौगात
राजनांदगांव। हर घर नल की छत्तीसगढ़ सरकार की योजना ग्रामीण क्षेत्रों में साकार हो रही है। सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत छुरिया विकासखंड के सभी ग्रामों में नल सुविधा उपलब्ध करवाने की स्वीकृति दी है। जलजीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत 2 करोड़ 60 लाख के विभिन्न निर्माण कार्यों का अलग-अलग ग्रामों में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू ने भूमिपूजन किया।

गुरुवार को छुरिया विकासखंड के ग्राम पैरिटोला, भर्रीटोला, बम्हनी चारभांठा, सड़क चिरचारी में खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने जलजीवन मिशन व अन्य योजनाओं के तहत स्वीकृत कार्यों के भूमिपूजन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने पैरिटोला में विधायक ग्राम गौरव पथ 78 लाख, भर्रीटोला अ में पानी टंकी निर्माण 77 लाख, बम्हनी चारभांठा में 33 लाख, सड़क चिरचारी में 73.22 लाख के कार्यो का भूमिपूजन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की सभी योजनायें जनकल्याणकारी हैं। किसान न्याय योजना किसानों को उचित सम्मान, राजीव युवा मितान क्लब से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारी, नरवा गरवा घुरवा बारी योजना से महिलाओं को आगे लाने का कार्य, मितान योजना से घर बैठे विभिन्न शासकीय कार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम से ग्रामीण बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार, भूमिहीन किसान न्याय योजना जैसे जनहितकारी व सराहनीय कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे है।
महिला भवन की घोषणा
विधायक छन्नी साहू छुरिया समीपस्थ ग्राम दिवानटोला भी पहुंची। यहां महिला समूहों द्वारा महिला संगठन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मौके पर गांव में उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक का जोर शोर से स्वागत व सम्मान किया। समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यो को अतिथियों के समक्ष रखा गया। इस दौरान विधायक ने महिला भवन निर्माण के लिए 5 लाख की घोषणा की।
पोषण किट का किया वितरण
इस दौरान विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू द्वारा ग्राम भर्रीटोला अ में मुख्यमंत्री सघन सुपोषण अभियान अंतर्गत एनिमिक गर्भवती पोषण किट प्रदान किया गया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान जिला पंचायत सदस्य रामछत्री चंद्रवंशी, ब्लॉक अध्यक्ष छुरिया रितेश जैन, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, जनपद सदस्य प्रतिमा साहू, महिला ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश यादव, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, मीडिया प्रभारी ललित साहू, महामंत्री ब्लॉक विजय साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र पाल, ब्लॉक सचिव अमित अग्रवाल, महिला नेत्री टूम्मन पाल, सरपंच ममता कमलेश पन्द्रों, सारिका मनीष जैन, रोहित बंधे, मोती बंधे, ईश्वर दास साहू, रंजीता सिन्हा, सोनू गसेल, जमीर खान, रामलाल साहू, शेखर नवरंगे, भुनेश्वरी यादव, कंचन यादव, महानंद खोब्रागढे, भोला राम के साथ सभी ग्राम के ग्रामवासीगण व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।