“श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगांव श्री प्रफूल ठाकुर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मानपुर श्री पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना मानपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट के नेतृत्व में दिनांक 27/07/2022 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति ईरागांव की ओर से आ रहे काला रंग की स्कूटी में कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है कि सूचना पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था, मेनरोड ईरागांव बांध के पास ईरागांव की ओर से आ रहे काला रंग की स्कूटी क्रमांक CG-0,HK-8645 में आरोपी रोहित बघेल पिता स्व0 देवलाल बघेल उम्र 36 साल निवासी BSNL टावर के पास मानपुर थाना मानपुर ने स्कूटी के पैरदान में जुट की बोरी में रखे 20 लीटर वाले सफेद जेरीकेन 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब परिवहन कर ले जा रहा था आरोपी के कब्जे से 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 4,000/- रूपये व पुरानी इस्तेमाली स्कूटी कीमती 10,000/- रूपये जुमला 14,000/- रूपये को जप्त किया गया । मौके पर विधिवत् कार्यवाही कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लेकर आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड में लेकर माननीय न्यायालय भेजा गया । भविष्य में भी श्रीमान् पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण परिवहन व बिक्री करने के विरूद्व थाना मानपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।
उक्त अवैध शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केंवट, सउनि0 कार्तिक चंद्रवंशी, प्र0आर0 313 अरविन्द उदिरवाडे, आर0 476 मेहर भंडारी, आर0 563 नरेंद्र ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही