राजनांदगॉव 19 निवम्बर ।। कान्यकुब्ज ब्राम्हण समाज का दीपावली मिलनसमारोह आज 19 नवंबर 2023 रविवार को आयोजित किया जायेगा। यह आयोजन स्थानीयकान्यकुब्ज सामाजिक भवन, निराला नगर, खण्डेलवाल कॉलोनी, कौनिरभाठाराजनांदगॉव में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसमें सामाजिकविप्रजनों द्वारा अन्नकूट भोग को प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर आयोजन काप्रारंभ किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्वान्ह 11.30 बजे से स्वास्थ्यपरीक्षण शिविर भी आयोजित किया गया है, जिसमें ब्लड प्रेशर, शुगर एवं ई.सी. जी. परीक्षण निःशुल्क किया जायेगा। इस अवसर पर आयुर्वेदिक एवं नाड़ीवैद्य डॉ.निदेश शर्मा शिविर में चिकित्सा परामर्श देंगे। बच्चों कीफैंसी ड्रेस एवं नृत्य प्रतियोगिता तथा महिलाओं की रंगोली व परंपरागतपोशाक प्रतियोगिता संपन्न होंगी। अपरान्ह 04.00 बजे पुरस्कार वितरण केसाथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा। कान्यकुब्ज सभा के सचिव अजय शुक्लाएवं महिला शाखा की सचिव श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला ने सभी सदस्यों सेउपस्थित होने की अपील की है।