घुमका | नाबालिग को बहला फुसलाकर भाग ले जाने और उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को घुमका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग बालिका 30 अगस्त को लापता हो गई थी। जिसकी मां ने भटगांव निवासी हेमराज उर्फ हेमंत पर उसे भगा ले जाने का संदेह जताया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी, तभी पुलिस ने आरोपी हेमराज को ठेलकाडीह से गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग को भी बरामद कर दिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।