भाजपा पार्षद दल ने सौंपा ज्ञापन – अधोसंरचना मद के कार्यों का शीघ्र शुरु करने की मांग
अमृत मिशन योजना के तहत डामरीकरण कार्यों को लेकर भी सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव।
भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के नेतृत्व में नगर पालिक निगम सहायक अभियंता संदीप तिवारी को अधोरसंरचना मद के तहत समस्त वार्डों के लिए स्वीकृत कार्यों के कार्यादेश निविदा होने के दो माह बाद भी जारी न करने पर सवाल उठाए हैं।
पार्षद दल ने अधोसंरचना मद के कार्यों के लिए शीघ्र कार्यादेश जारी किए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को ज्ञापन सौंपा है। वहीं केंद्र सरकार की अमृत मिशन योजना के तहत शहर में किए जा रहे डामरीकरण कार्य के साथ ही किनारों पर इंटर लॉकिंग व कांक्रीटकरण किए जाने की मांग भी रखी है।
नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने कहा कि – नवंबर माह में अधोसंरचना मद के तहत निगम के 51 वार्डों में विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई थी। इन कार्यों हेतु निविदा जारी किए जाने के दो माह बाद भी कार्यादेश जारी नहीं किए गए हैं। निगम की इस सुस्त कार्यप्रणाली से शहर का विकास बाधित हो रहा है। इनमें शामिल कई कार्य वार्ड में आवश्यक हैं लेकिन इसमें देरी की जा रही है। इस दौरान भाजपा पार्षदों ने कहा कि – वार्डों में विकास कार्य की आवश्यकता की उपेक्षा की जा रही है जो कि अनुचित है।
0 कांक्रीटीकरण-इंटरलॉकिंग जरुरी, पुराना डामर हटाकर हो निर्माण
भाजपा पार्षद दल ने अमृत मिशन योजना के तहत शहर में चल रहे डामरी करण कार्य को लेकर भी अपनी मांगे रखी है। नेता प्रतिपक्ष यदु ने कहा कि – केंद्र सरकार की अमृत मिशन योजना के तहत शहर में कार्य जारी हैं। सड़क के डामरीकरण से इसके किनारे के हिस्से का लेवल नीचा हो गया है। इस स्थिति के चलते व्यावसायिक
संस्थानों के कर्मियों और उपभोक्ताओं को गाडि़यां खड़ी करने में दिक्कत हो रही है। गाडि़यां गिर रहीं हैं। राहगीरों को भी रास्तों में परेशानी हो रही है।
इस स्थिति से बचने के लिए सड़क के किनारों पर इंटर लॉकिंग या कांक्रीटीकरण करने की आवश्यकता है। ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि – शहर की जिन सड़कों पर डामरीकरण किया जा रहा है वहां पुरानी सड़क को उखाड़कर डामर बिछाई जाए। क्यूंकि जिन सड़कों पर काम चल रहा है वह वर्षों पुरानी है और वह उखड़ने लगी हैं। ऐसे में नई सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
इस अवसर पर भाजपा पार्षद सुश्री मणिभासकर गुप्ता,श्रीमती मधु वैद,श्रीमती खेमिन राजेश यादव, कम लेश बंधे,विजय राय,गगन आइच,मदन यादव,आशीष डोंगरे,अरुण साहू,जीवन चतुर्वेदी,राजेश यादव उपस्थित थे।