राजनादगांव । कोतवाली थाना क्षेत्र के लखोली में 25 वर्षीय एक युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया गया कि फांसी लगाने से पहले अमित साहू पिता सरजूराम ने अपने परिजनों के साथ लूडो खेला था। इस दौरान उन्होंने अपने घर के लोगों से अच्छी बातचीत की थी बाद में सोने जा रहा हूं कह कर अपने कमरे में गया और कमरे के पंखे वाले हुक में खुद फांसी पर लटक गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर घटना को जांच में ले लिया है।