भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा बुधवार को महावीर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन में एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शिव वर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया है, परंतु प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण लागू नहीं किया गया है। आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले महावीर चौक में जिलास्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर कोमल जंघेल, नीलू शर्मा, भरत वर्मा, डॉ.नीरेन्द्र साहू, खेदूराम साहू, अशोक देवांगन, विनोद खाण्डेकर, हीरेंद्र साहू, देवशरण सेन आदि मौजूद रहे।