छुरिया:- भारतीय जनता पार्टी नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय पटेल के कहा कि लोकतंत्र के महापर्व, नगरीय निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक सहभागी होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए मैं नगर पंचायत छुरिया की देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करता हूं। इस चुनाव में दिन-रात पार्टी के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने वाले एवं अमूल्य सहयोग हेतु सभी माननीय जनप्रतिनिधिगण,सम्मानित पार्टी पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ताओं का भी कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूं। नगर पंचायत छुरिया में सबसे अधिक मतदान होना 15 वर्षो से नगर की सत्ता पर काबिज कांग्रेस सरकार की बिदाई जरूर तय करेगा। निश्चित रूप से आप सभी के समर्थन और सहयोग से नगर पंचायत छुरिया सहित प्रदेश भर में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचंड जीत के साथ विकास व सुशासन का कमल जरूर खिलेगा और ट्रिपल इंजन भाजपा सरकार से हमारे नगर व शहर का विकास तिगुनी रफ़्तार से होगा। मैं आप सभी देवतुल्य मतदाताओं का सहृदय धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं।