डोंगरगढ़, 12 फरवरी 2025 – आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ क्षेत्र के अछोली गांव में मध्य प्रदेश निर्मित देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मरारपारा अछोली में खेत के पंप हाउस से 140 नग पाव, कुल 25.02 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी पुनेशवर साहू (32) जो अछोली का ही निवासी है। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक उज्जवल कुमार सूत्रधर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम में मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत, आरक्षक भोजराज बंजारे, आबकारी स्टाफ अश्वनी शुक्ला और रोहित टेंबुरकर शामिल थे।