छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम डेंगूजाम तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। नकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर दोनों भाई जंगल से गुजर रहे थे, तभी बीच में पड़ने वाले इस तालाब में नहाने के लिए दोनों रुक गए। बताया जा रहा है कि रामा बैगा (38 साल) पहले नहाने के लिए उतरा तो उसका पैर फिसल गया। जब वह बाहर नहीं निकला तब उसका छोटा भाई फुल सिंह बैगा (35 साल) भी अपने भाई को ढूंढने तालाब में उतरा। लेकिन दोनों भाई बाहर नहीं निकले।
जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस और गोताखोर की टीम लगातार दोनों को तालाब में ढूंढ रही थी, जिसके बाद शुक्रवार को दोपहर गोताखोरों ने दोनों युवकों का शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है। इस मामले को लेकर कई थ्योरी सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कामय तो कर लिया है। लेकिन पुलिस द्वारा हत्या व हादसा दोनों एंगल से जांच की जाएगी।
गांव में पसरा मातम, लोग भी परेशान
इस घटना के बाद मृतक के घर व उसके गांव में मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक35 वर्ष से अधिक उम्र के थे। ग्रामीण क्षेत्र के रहने के कारण तैरना भी आता रहा होेगा। ऐसे में तालाब में डूबने से मौत हो जाने की थ्योरी लोगों को भी नहीं पच पा रहा है। बताया जा रहा है कि जिस तालाब से इन दाेंनो की लाश मिली है, वह डबरी नूमा तालाब है, जिसमें हाल में हुए बारिश के कारण पानी भी भर गया था। ये काफी गहरा बताया जा रहा है।
शव के निकालने में काफी देर हुई
तालाब में दोनाें युवओं की डूुबे होने की जानकारी गुरूवार को ही मिल गई थी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन दूसरे दिन ही शव को बाहर निकाला जा रहा है। आमतौर पर तालाब या नदी में डूबे व्यक्ति की लाश खुद से ही पानी में उफल जाता है। लेकिन इन दोनों के शव बाहर नहीं निकला था। इसके अलावा दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काफी लंबा समय लगा है। हालांकि अभी भी पुलिस सभी एंगल से जांच कर रहीं है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हादसा था कि हत्या। पुलिस को अपनी जांच का इंतजार है।
हर साल तालाब व नदी में डूबने से 10 से अधिक मौते
जिले में हर साल तालाब व नदी में डूबने से मौत के मामले सामने आते रहते है। आंकड़ों को देखते तो आमतौर पर 10 से अधिक मौते होती है। ज्यादातर मौत के मामले में कम उम्र के युवा होते है। कलेक्टोरेट के राजस्व शाखा से मिली जानकारी अनुसार ऐसे मौत के मामले में परिजनों को आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है। परिजनों को 4 लाख रुपए दिया जाता है। कुकदूर में हुए इस मामले को लेकर राजस्व विभाग द्वारा रिपोर्ट मांगी जाएगी। वहीं जांच के बाद राशि जारी किया जाएगा। फिलहाल राजस्व विभाग भी पटवारी के माध्यम से रिपोर्ट मंगाने वाली है।