अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। डब्ल्यूटीआई 1.56 डॉलर (1.91 फीसदी) गिरकर 80.08 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 2.16 डॉलर (2.41 फीसदी) लुढ़कर 87.62 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol-Diesel Price Today) जारी कर दिए हैं। आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में थोड़ा बदलाव किया है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार को देश के कई शहरों में तेल के दाम घटा दिए हैं। हालांकि, आज भी तेल कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई जैसे महानगरों में पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट नहीं बदले हैं।इन शहरों में कम हुई तेल की कीमततेज कंपनियों की नई रेट के अनुसार, राजस्थान में 0.68 रुपये सस्ता होकर पेट्रोल 108.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.61 रुपये घटकर होकर 93.47 रुपये में बिक रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 0.41 रुपये सस्ता होकर 106.21 रुपये और डीजल 0.40 रुपये की गिरावट के साथ 92.73 रुपये का हो गया है। वहीं झारखंड में पेट्रोल की कीमत 0.55 रुपये गिरकर 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.00 रुपये में मिल रहा है। हालांकि हिमाचल में पेट्रोल 0.35 रुपये महंगा होकर 95.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.31 रुपये बढ़कर 82.15 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा यूपी, गोवा और गुजरात भी तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।जानिए आपके शहर में कितनी है पेट्रोल-डीजल की कीमत– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर– पटना में पेट्रोल 107.80 रुपये और डीजल 94.56 रुपये प्रति लीटर– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर