राजनादगांव- प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा एवं जिला भाजपा के आदेश अनुसार आज भाजपा किसान मोर्चा एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिले के समस्त सोसाइटी में धरना प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया ,भाजपा किसान मोर्चा ने 8 बिन्दुओ को लेकर जिले के 132 सोसाइटी में धरना प्रदर्शन किया।

प्रदेश भाजपा किसान के आह्वाहन पर आज जिलेभर के सभी सोसाइटियों में भाजपा किसान मोर्चा ने अपनी 8 सूत्रीय मानगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सहकारी समिति के प्रबंधको को सीएम के नाम ज्ञापन शौपा गया ,इसी कड़ी में सहकारिता प्रकोष्ट और किसान मोर्चा के द्वारा शहर के केंद्रीय बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर सीएम के नाम ज्ञापन सौपा गया ,
सहकारिता प्रकोष्ट के जिला सयोजक महेंद्र वैष्णव ने कहा की उनकी आठ बिंदु प्रदेश के सभी सहकारी सोसायटीओं में आगामी खरीफ फसल के लिए रासायनिक खाद के अग्रिम उठाव के साथ गुणवत्ता विहीन वर्मी कंपोस्ट खरीदने की अनिवार्यता समाप्त करने सोसायटी ओं में अग्रिम रसायनिक खाद के भंडारण में कमी विषय पर चर्चा करने सोसाइटी में धान दलहन तिलहन और बीज की कमी उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग मार्कफेड के संग्रहण केंद्रों के श्रमिकों का 3 माह से लंबित वेतन भुगतान तत्काल करने की मांग गत 3 वर्ष में धान का फसल की जगह तिलहन की फसल बोने के एवज में 10000 प्रति एकड़ भुगतान राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत तत्काल किसानों को देने की मांग प्रदेश के सभी 2058 प्राथमिक कृषि शाखा सहकारी समितियों में चुनाव तत्काल प्रारंभ कराने और 2020-21 में की गई धान खरीदी के एवज में खरीदी केंद्रों के त्रुटिपूर्ण लंबित कमीशन भुगतान तत्काल करने धान खरीदी वर्ष 2021 22 में धान खरीदी केंद्रों में राइस मिलर्स द्वारा प्रदान किए गए अमानक प्रधानों की तत्काल उठाओ करने दो साल का बोनस एवं कांग्रेश सरकार के वचन पत्र में किए गए वादे के अनुसार तत्काल देने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया
