राजनादगांव-जिले भर के करीब दो लाख 11 हजार 153 किसानो को पूर्व प्रधानमंत्री राजिव गांधी जयंती के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से बटन दबाकर किसान न्याय योजना के तहत किसानो के खाते में पहली किश्त 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रूपये की राशि अंतरित की है ,किसानो की खाते में रकम जमा होने के बाद बड़ी संख्या में किसान खाते से पैसा निकालने के लिए बैंको में जा रहे है वही शहर के जिला केंद्रीय सहकारी बैंक में बड़ी संख्या में किसान न्याय योजना के तहत मिली राशि को निकालने के लिए पहुंच रहे है आलम यह है की तपती धूप में भी किसान लम्बी लाइन लगाकर राशि निकलने खड़े है ,वही किसानो ने भूपेश बघेल को न्याय योजना के तहत राशि देने के लिए धन्यवाद कहा।

प्रदेश सरकार के द्वारा जहा पुरे प्रदेशभर में समर्थन मूल्य में किसानो की धान की खरीदी कर रही है वही किसानो को राजिव गाँधी न्याय योजना के तहत चार किश्तों में धान का बोनस भी दिया जा रहा है ,बीते 21 नम्बर को सीएम ने परदेस के किसानो के खाते में बोनस की पहली किश्त डाली है जिसके बाद किसान जमा राशि राशि निकलने बैंको में जा रहे है ,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में भी किसानो की लम्बी लाइन और भीड़ देखने को मिली ,किसान का कहना है की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने धान की बोनस की पहली किश्त खाते में सीधे डाली है जिसको नीकलवाने के लिए बैंक आया हु ,भूपेश बघेल ने किसानो को सही समय में बोनस की राशि दी है ,समय में पैसा मिलने से घर परिवार चलने में आसानी हो रही है कहा की बैंक से मिले पैसे से घर का खर्च और अन्य कामो में मददद मिल रही है ,धान का बोनस देने के लिए सीएम को धन्यवाद कहा।