राजनांदगांव। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा राजनैतिक द्वेष से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही ईडी की कार्रवाई के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी आह्वान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, ब्लॉक अध्यक्ष मुढ़ीपार कोमल साहू, घुमका ब्लॉक अध्यक्ष रतन यादव, डोंगरगढ़ ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, राजनांदगांव जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज दिल्ली रवाना हुए हैं।