राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना तथा क्रीड़ा विभाग के द्वारा पतंजली योग समिति राजनांदगांव के सहयोग से योग दिवस मनाया गया। जिसमें विभिन्न प्राणायामों के साथ ही विभिन्न आसनों जैसे ताड़सन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन हलामन, मकरासन आदि का अभ्यास किया गया। पतंजली योग समिति की सदस्य श्रीमती रोशनी भोई तथा श्रीमती आस्था साहू द्वारा प्रत्येक आसनों की सही स्थिति एवं श्वसन क्रिया के साथ ही उससे होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के योग शिक्षक खिलेन्द्र सोनी ने विद्यार्थियों के योग मुद्राओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए उन्हें सही स्थिति बतायी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।
डा. एम.एल. साव प्रभारी प्राचार्य के मार्गदर्शन में कार्यक्रम यह आयोजित हुआ। क्रीड़ा अधिकारी डा. एस. नीता नायर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रामकुमारी धुर्वा ने उक्त कार्यक्रम को संचालित किया। प्राध्यापक डा. सुषमा तिवारी, केके द्विवेदी, सुश्री आबेदा बेगम, डा. बसंत सोनबेर, आलोक जोशी, श्रीमती तारा ठाकुर, श्रीमती सीमा साव के अलावा महाविद्यालय के समस्त तृतीय एवं चतुर्थ कर्मचारी उपस्थित थे।