0 साथ चले और साथ लड़े के नारों के साथ दक्षिण ब्लाॅक के बसंतपुर वार्ड में निकली हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा
राजनांदगांव। साम्प्रदायिकता, कट्टरता, सामाजिक असमानता महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली। इस यात्रा ने बेरोजगारी, महंगाई, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति केन्द्रीकरण के खिलाफ जन जागरण का काम किया है। जिसको लेकर शहर कांग्रेस द्वारा लगातार शहर के वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो जनजागरूक अभियान चला रही है।
शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम जी के आदेशानुसार व शहर जिला कांग्रेस प्रभारी श्री अरूण सिंह सिसोदिया के निर्देशानुसार छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी श्री धनेश पाटिला, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन व दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल के सानिध्य व दक्षिण ब्लाॅक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन के नेतृत्व में राजीव नगर बूथ क्रमांक 51, 52 व 54 बसंतपुर में निकली। यात्रा राजीव नगर के साहू भवन के बाजू कला मंच से निकली जो राखड पारा, कला मंच गली, सोनकर गली, पार्षद गली, सेप्टिक गली, फरस गली, राजीव नगर चैक, शारदा मंदिर, भोई पारा, शिवनगर, अंम्बेडकर गली, फिरंतीन मंदिर गली होते हुए राजीव नगर नाला रोड शिवनगर में यात्रा का समापन हुआ। यात्रा लगभग 6 किलोमीटर तक चली इस दौरान कांग्रेसजनों द्वारा वार्डवासियों से जनसंवाद स्थापित किया। यात्रा में वार्ड पार्षद ऋषि शास्त्री, बूथ अध्यक्ष खैरूनिशा, गंगाबाई साहू, कमलकांत डोगरे, की सक्रिय भूमिका रही।
छग अंत्याव्यवसायी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नियुक्त राजनांदगांव शहर प्रभारी श्री धनेश पाटिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी पार्टी है कांग्रेस हमेशा से जनता के हितों के लिए लड़ा है। आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार अनेक जनहितकारी योजनाएं चलाकर आमजनता के हितों व उनके आर्थिक स्थितियां सुधारने में लगी है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ समृद्ध प्रदेश में अग्रसर हो रहा है।
वार्डवासियों से यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने राहुल गांधी जी के संदेश पत्र का वितरण करते हुए कहा कि आज देश गहरे आर्थिक संकट से जूझ रहा है, युवा बेरोजगार है, महंगाई आसमान छू रही, किसान कर्ज के बोझ तले दबे है देश की सार्वजनिक संपत्ति को चंद उद्योगपतियों के कब्जे में है। देश में चारों ओर निराशा छायी हुई है। ऐसी स्थिति में कांगे्रस के उर्जावान नेता राहुल गांधी जी लगातार देश हित में अपनी बातें रखकर केन्द्र सरकार से महंगाई कम करने व आमजनता को राहत दिलाने की बातें कह रही है।
दक्षिण ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीकिशन खंडेलवाल ने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी जी देशवासियों की भावनाओं के अनुरूप लगातार केन्द्र सरकार से महंगाई कम करने व आम आदमी को राहत देने की बात कहे है। वहीं हमारे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल सरकार सभी वर्ग का ध्यान रखते हुए कार्य कर रही है जिसको लेकर हम कांग्रेसजन इस संदेश पत्र के माध्यम से आप सभी के बीच पहंुचे है।
नेतृत्वकर्ता दक्षिण ब्लाॅक कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने राहुल गांधी जी के संदेश का वाचन करते हुए वार्डवासियों को जनसंवाद करते हुए कहा कि माननीय राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने व केन्द्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को के कारण देश में महंगाई, अराजकता, फैली है उसे मिटाने व समृद्ध भारत का निर्माण हो उस मंशा के साथ राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकली थी उसी के तर्ज पर आज इस वार्ड में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है।
आज की यात्रा में प्रमुख रूप से गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्ना यादव, महापौर हेमा देशमुख, उत्तर ब्लाॅक कांग्रेस प्रभारी श्रीमती शारदा तिवारी, सागर ताम्रकार, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री नासिर जिंदरान, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रौशनी सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अमित खंडेलवल, मनीष गौतम, सुनीता सिन्हा, पार्षद मधुकर वंजारी, विजय झा, चंपू गुप्ता, अवधेश प्रजापति, एल्डरमैन एजाजूर रहमान, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, प्रतिमा बंजारे, अजय अग्रवाल, सतीश सोनपिपरे, विष्णु सिन्हा, संगीता साहू, अब्दुल कादिर कुरैशी, मधुबाला श्रीवास्तव, अशोक सेन, डा.राकेश कुमार, आरबी मिश्रा, रीना पटेल, केशव पटेल, राजा यादव, राजेश पटेल, अनुसुइया मेश्राम, अर्जुन सिंह कुर्रे, संदीप जायसवाल, विजय अग्निहोत्री, लक्की रामटेके, कमलेश कोसरे, मोहन चुनुरकर, घनश्याम श्रीरंगे, दुर्गेश ढीवर, लता यादव, पुष्पादेवांगन, सोना देवांगन, मंशादीन यादव, पुष्पा साहू, प्रभा यादव, निशा साहू, बसंता देवांगन, सावित्री देवांगन, पुनिया बाई, संध्या तिवारी, कीर्ति साहू, चित्ररेखा वासनिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व वार्डवासी एवं दक्षिण ब्लाॅक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।