0 हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा : सीताकसा से शुरु हुआ कारवां, पांगरी खुर्द रहा आखिरी पड़ाव
राजनांदगांव।
विधायक छन्नी चंदू साहू हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के साथ लगातार विधानसभा क्षेत्र के दौरे कर रहीं हैं। शनिवार को यह यात्रा सीताकसा से शुरु हुई। इससे पहले शुक्रवार की रात विधायक छन्नी साहू ने ग्राम दानीटोला में ही रात गुजारी जहां उस दिन यात्रा का आखिरी पड़ाव था। वे ग्रामीण के घर रुकीं और इस दौरान उन्होंने देर रात तक चौपाल लगाकर नागरिकों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि – हमारी नींव मजबूत है। मैं अब भी किसान के घर की बहू-बेटी ही हूं जो आप सभी की तकलीफ समझ सकती है और उसे दूर करने वो लड़ भी सकती है।
शनिवार को ग्राम सीताकसा से शुरु हुई यात्रा ग्राम तुर्रेगढ़, तलवारटोला, आयबांधा, बीरूटोला, मनहोर, बन नवागांव, साल्हे, सलाहाईटोला, पथर्री, पांगरी कला होते हुए देर शाम पांगरी खुर्द पहुंची जहां यात्रा का आखिरी पड़ाव था। दर्जन भर गांवों की कई किमी लंबी यात्रा के दौरान ग्रामीणों में इसे लेकर उत्साह दिखा। जगह-जगह पर यात्रा में शामिल कांग्रेसीजनों का नागरिकों ने अभिवादन किया। कुछ जगहों पर नुक्कड़ सभाएं भी हुईं जहां वक्ताओं ने संबोधित किया।
विधायक छन्नी साहू यात्रा के दौरान ग्राम तुर्रेगढ़ में रामायण प्रतियोगिता में शामिल हुईं। यहां उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को नमन किया। उन्होंने कहा कि – सनातन धर्म में सामाजिक जीवन को श्रेष्ठ आश्रम माना गया है। यह जीवन भी एक तपस्या है जिसमें सदाचार, चरित्र और दान की विशेष महत्वता है। यह तीनों ही आम जनों के लिए बेहद जरुरी है। सदाचार से समाज में सकारात्मक वातावरण निर्मित होता है, विश्वास बढ़ता है। अच्छा चरित्र व्यक्ति विशेष को उसके लक्ष्य के प्रति लगनशील होने और ख्याती दिलाता है। दान से हम परस्पर सहयोग की भावना बनाए रखते हैं। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का भी उद्देश्य यही है।
यात्रा जब ग्राम पंचायत आयबाँधा के आश्रित ग्राम वीरूटोला पहुंची तो यहां ग्रामीणों की मौजूदगी में विधायक ने 4 लाख की लागत से होने वाले आहाता व पानी टंकी निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि – विधानसभा क्षेत्र का हर गांव प्रगति कर रहा है। डेढ़ दशक तक भाजपा की सरकार में काफी भेदभाव हुए लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने सभी के साथ न्याय किया है।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देव पंद्रो ने कहा कि – प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों के लिए भत्ता का ऐलान किया है। जल्द ही 25 सौ रुपए महिने का भत्ता युवाओं को मिलने लगेगा। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से सरकार ने युवाओं की सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित की है। सांस्कृतिक व खेल सहित अन्य गतिविधियों के लिए क्लब को एक लाख रुपए दिए जा रहे हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आने से युवाओं को बड़ा लाभ मिल रहा है और वे व्यवसाय और दूसरे माध्यमों से आजिविका कमा रहे हैं।
कुमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान ने कहा कि – विभिन्न माध्यमों से सरकार युवाओं की मदद कर रही है। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए आत्मानंद स्कूल के बाद आत्मानंद महाविद्यालय भी शुरु किए जाने की योजना है जो कि इस क्षेत्र में बड़ा कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि, हाफ बिजली बिल और न्याय योजना का बड़ा लाभ नागरिकों को मिला है।
यात्रा में जिला पंचायत सदस्य कांति भंडारी, कुमर्दा ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल खान,जनपद सदस्य देव पन्द्रों, जनपद सदस्य ओमप्रकाश पड़ोति, प्रताप धावड़े, हीरालाल भंडारी, गौतम चुरेन्द्र, रामसाय, भागीरथी राणा, विक्रम राठौर, ठाकुर राम, आला कटिया ,नेपाल कारते, डेबिट कारते, राकेश बारले, भविभूति साहू ,रामदास मलिया, नंदू राम कोसमा ,महेंद्र साहू, ढाल सिंह, जोहन पटेल, गज्जू यादव, सुग्रीव ,बंसीलाल, कमलेश सलामे, श्रवण पटेल, राजेंद्र ,वरिष्ठ कांग्रेसी उमराव चंद्रवंशी, चरण यादव, शंकर सिन्हा, प्रीतम सिंह ,देव प्रसाद निषाद, आत्माराम तुमरेकी, नरेंद्र निर्मलकर रमेश साहू, घनसाय नायक, पवन साहू, बलीराम पन्नालाल, गोविंद कौशिक, लालचंद साहू, वीरेंद्र ,महेंद्र रामप्रसाद ,सूरजुराम पटेल, मनोहर दास साहू ,सुखराम अमर लाल साहू ,रमेश कुमार ,सुंदर लाल, भारत नेताम, रामगुलाल गावड़े,राजकुमार बोरकर, कुंदन राजपूत, भागी रथी, शगुन साहू सहित कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी – कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल हुए।